रामनगर। रामनगर पुलिस ने लगभग आठ माह पहले रामनगर के छतरेड़ी गांव से लापता हुए केवल सिंह पुत्र दुनी चंद को बरामद कर उसके परिवार के हवाले किया है। उसके लापता होने का मामला दो दिसंबर, 2019 को दर्ज करवाया गया था। पुछताछ में केवल सिंह ने बताया कि वह काम करने लिए घरवालों को बिना बताए चला गया था। पुलिस ने कानूनी औपचारिकताएं पूरी करने के बाद उसे परिवार के हवाले कर दिया।