फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हुदरी गांव चश्मे से लेकर कार्तिक स्वामी मंदिर तक बना माइक्रो कंटेनमेंट जोन

विज्ञापन
विज्ञापन
किश्तवाड़। जिले में कोरोना संक्रमण के मामले फिर से बढ़ने लगे हैं। वीरवार को एक इलाके को माइक्रो कंटेनमेंट जोन घोषित किया गया है। हुदरी गांव में चश्मे से लेकर कार्तिक स्वामी मंदिर तक का क्षेत्र को माइक्रो कंटेनमेंट जोन बनाया गया है। डीसी अशोक कुमार शर्मा के आदेशानुसार बेतुल अल हिलाल शिक्षा संस्थान के होस्टल में रह रहे 17 बच्चे संक्रमित मिले हैं। इस कारण क्षेत्र में पाबंदी लगाई है। साथ ही तहसीलदार को क्षेत्र के 70 लोगों के टेस्ट की जिम्मेवारी सौंपी है। इससे पहले तुंद, वस्सर और मता गांव के कुछ भाग को माइक्रो जोन घोषित किया गए है। जहां पर टेस्ट प्रक्रिया जारी है। डीसी ने जनता से कोविड एसओपी का पालन करने की अपील की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें