फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Udhampur News: रामनगर-डुडू मार्ग पर मैटल क्रैश बैरियर लगेगा, टेंडर की अधिसूचना जारी

विज्ञापन
विज्ञापन
उधमपुर/रामनगर। डुडू में हादसे के बाद पीडब्ल्यूडी को रामनगर-डुडू मार्ग पर मैटल क्रैश बैरियर, नाइट रिफ्लेक्टर, कन्वेक्स मिरर लगाने की याद आ गई है। इसके लिए पीडब्ल्यूडी ने 49.90 लाख रुपये का टेंडर जारी करने की अधिसूचना जारी की है। इसके लगने के बाद मार्ग पर हादसों पर अंकुश लगाने में मदद मिलेगी। पीडब्ल्यूडी का कहना है कि इसको लेकर पहले से ही तैयारी चल रही थी।
विज्ञापन

गौरतलब है कि डुडू में शुक्रवार को ईंटों से भरा डंपर चालक के नियंत्रण खोने पर गहरी खाई में जार गिरा था और इसमें तीन लोगों की मौत हो गई थी और एक गंभीर रूप से घायल हो गया था। इसके बाद लोगों ने पीडब्ल्यूडी की तरफ से सड़कों की हालत नहीं सुधारे जाने और सड़क किनारे सुरक्षा को लेकर मैटल क्रैश बैरियर नहीं लगाए जाने पर रोष प्रकट किया था। वहीं हादसे के दूसरे ही दिन पीडब्ल्यूडी की तरफ से रामनगर-डुडू मार्ग पर दुर्घटनाओं पर अंकुश लगाने को लेकर मैटल क्रैश बैरियर, नाइट रिफ्लेक्टर, कन्वेक्स मिरर लगाने के लिए 49.90 लाख रुपये के टेंडर की अधिसूचना जारी की दी गई। अगर यह सब पहले से लगा दिए होते तो शायद तीन लोगों को अपनी जान नहीं गंवानी पड़ती। वहीं स्थानीय निवासियों का कहना है कि कई वर्ष से लोग मार्ग की हालत सुधारने और सुरक्षा के उपाय करने की मांग कर रहे हैं, लेकिन विभाग ने कभी इस तरफ ध्यान नहीं दिया है।
-
डुडु मार्ग पर विभाग की तरफ से सुरक्षा को लेकर कुछ नहीं किया गया है। कई जगह पर मार्ग बहुत छोटा है। वहां से एक समय में एक तरफ से ही वाहन निकलता है और थोड़ा सा संतुलन बिगड़ने पर वाहन के खाई में गिरने की आशंका है। इन स्थानों पर मार्ग को चौड़ा करने के साथ मैटल क्रैश बैरियर लगाने की जरूरत है। कुछ वर्ष पहले इसी जगह पर तीन हादसे हो चुके हैं और कई लोग अपनी जान भी गंवा चुके हैं। पीडब्ल्यूडी को जल्द से जल्द सुरक्षा को लेकर काम करना चाहिए, ताकि दूसरे लोगों को जान नहीं गंवानी पड़े। अगर दुर्घटना के बाद विभाग ने इसके लिए टेंडर की अधिसूचना जारी की है और यह काम जल्द पूरा किया जाना चाहिए।
विज्ञापन

-हंस राज, पूर्व सरपंच
-
रामनगर-डुडू और रामनगर बसंतगढ़ मार्ग पर अक्सर वाहन दुर्घटना का शिकार होते है। इन मार्गों पर यात्रियों व वाहन चालकों की सुरक्षा को लेकर कोई इंतजाम नहीं है। अगर अभी टेंडर जारी हुआ है तो यह काम बहुत पहले हो जाना चाहिए था। अगर मार्गों पर मैटल क्रैश बैरियर और नाइट रिफ्लेक्टर लग जाएं तो बड़ी दुर्घटनाओं को रोका जा सकता है।
-योग राज।
-
दुर्घटना से पहले ही टेंडर के लिए अधिसूचना जारी करने की तैयारी कर रखी थी। मंजूर की गई राशि से पहले चरण में रामनगर से कुलवंता तक काम किया जाना है और मार्ग पर मैटल क्रैश बैरियर, नाइट रिफ्लेक्टर, कन्वेक्स मिरर लगाए जाने हैं। दुर्घटना के एक दिन बाद इसके टेंडर जारी करने की अधिसूचना जारी होना एक संयोग है।
विज्ञापन

-शम्मी गुप्ता, एईई पीडब्ल्यूडी
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें