फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

राखी बांध कर दिया भाईचारे का संदेश

विज्ञापन
विज्ञापन
उधमपुर। रक्षाबंधन पर जियो और जीने दो संस्था के कार्यालय में एक कार्यक्रम हुआ। इसमें महिलाओं ने संस्था के प्रधान तारिक शाह को राखी बांध कर पर्व की बधाई दी। प्रधान ने कहा कि रक्षाबंधन महान पर्व है। संस्था ने भाईचारे और सांप्रदायिक सद्भाव का संदेश देने के लिए कार्यालय में कार्यक्रम का आयोजन किया था। इसमें कई महिलाओं ने हिस्सा लेकर पर्व की बधाई दी और राखी बांधी है। हम भाग्यशाली है कि ऐसे देश में रहते हैं, जिसमें बहुसांस्कृतिक पृष्ठभूमि की सुंदरता है। रक्षाबंधन भाई को अपनी बहन की देखभाल करने और उनके प्रति कर्तव्यों का पालन करने के लिए किए गए वादे को दर्शाता है। कई महिलाओं ने इस बंधन के धागे को बांधा और बेहद खुशी से त्योहार को मनाया गया। इस मौके पर मोहिनी वर्मा, अंजू देवी, नीना कौल, रेणु कुमारी, प्रिया देवी, शकुंतला देवी आदि मौजूद रहीं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें