चिनैनी। सुद्धमहादेव में बुधवार को फ्रैंड्स परिवार की ओर से एक कार्यक्रम हुआ, जिसमें मेधावी विद्यार्थियों को सम्मानित किया गया। इस दौरान थाना प्रभारी बलराम मुख्य रूप से उपस्थित रहे। कार्यक्रम में 10वीं कक्षा में अच्छे अंक लेने वाले आठ विद्यार्थियों को मेडल व प्रमाण पत्र दिए गए। फ्रैंड्स परिवार के सदस्यों ने बताया कि कार्यक्रम का उद्देश्य बच्चों का मनोबल बढ़ाना था, ताकि आगे भी वह इसी तरह मेहनत कर सफलता हासिल कर सकें। कार्यक्रम में सूर्य प्रकाश, केवल कृष्ण गुप्ता, तूषार गुप्ता, रोहित गुप्ता, राजेश वर्मा, जगदीश वर्मा व गिरधारी लाल आदि मौजूद रहे।