चिनैनी। कस्बे के पंचायत घर में बुधवार को कांग्रेस की मासिक बैठक हुई, जिसमें जिला प्रधान व पूर्व विधायक कृष्ण चंद्र भगत मुख्य रूप से मौजूद रहे। बैठक में विभिन्न मुद्दों पर चर्चा कर समस्याओं को हल करने का आश्वासन दिया। लोगों ने चिनैनी चम्पयाड़ी सड़क को खोलने, तवी नदी पर जल्द पुल बनाने, चिनैनी से चसकू व बष्ट मार्ग की हालत सुधारने और कुद डाइट को संगोत में बनी इमारत में स्थानांतरित करने की आवाज उठाई गई। इसके साथ ही हाईवे पर लगने वाले जाम से होने वाली दिक्कतों को भी उजागर किया गया। पूर्व विधायक व जिला प्रधान कृष्ण चंद्र भगत ने लोगों को आश्वासन दिया कि मांगों को प्रशासन के समक्ष रख जल्द हल करवाने का प्रयास करेंगे। बैठक में मोहन लाल गुप्ता, मदन लाल, राजेंद्र सिंह, धर्म सिंह, कुलदीप, हलीम खां आदि उपस्थित रहे।