उधमपुर। जम्मू-कश्मीर अपनी पार्टी की एक बैठक जिला प्रभारी एंव पूर्व विधायक फकीर नाथ की अध्यक्षता में हुई। इसमें पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं ने भाग लेकर सात फरवरी को होने वाले कार्यक्रम को लेकर विचार-विमर्श किया। इस मौके पर रौंन दोमेल से आए पार्टी के शिष्टमंडल में शामिल दारा सिंह, गुलाम नबी व अन्य ग्रामीणों ने इलाके में पेश आ रही बिजली, पानी व सड़क से सबंधित समस्याओं को उजागर किया। जिला प्रभारी ने सभी समस्याओं का जल्द समाधान करवाने का आश्वासन दिया। इस मौके पर सुभाष शर्मा, हंसराज डोगरा, रमेश मन्हास, अजीत शर्मा, सरपंच संसार सिंह, केवल कमांडो, कर्ण सिंह आदि उपस्थित रहे।