फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

स्कूलों में बांटीं प्रतिरक्षा तंत्र को मजबूत करने वाली दवाइयां

विज्ञापन
विज्ञापन
उधमपुर/जिब। इंडियन सिस्टम ऑफ मेडिसिन की ओर से जिब थाती के मिडिल स्कूल पॉली, प्राइमरी स्कूल बालनगर और विक्रम अकादमी कालटा में जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन हुआ। इसमें विद्यार्थियों को प्रतिरक्षा तंत्र को मजबूत बनाने के प्रति जागरूक करने के साथ ही दवाइयां भी वितरित की गईं। साथ ही इनके इस्तेमाल तथा इससे होने वाले लाभ की जानकारी भी प्रदान की गई। इस मौके पर इंडियन सिस्टम ऑफ मेडिसिन की डॉक्टर श्रुति चड्ढा मुख्य रूप से उपस्थित रहीं। उन्होंने छात्रों को प्रतिरक्षा को मजबूत बनाने वाली दवाइयां वितरित कीं। उन्होंने बताया कि कोरोना संक्रमण से बचने के लिए इन दवाईयों का वितरण किया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें