फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जिला अस्पताल में नए मेडिकल ब्लाक का निर्माण कर शुरू किया जाएगा मेडिकल कालेज का पहला सत्र

विज्ञापन
विज्ञापन
उधमपुर। स्वास्थ्य विभाग ने उधमपुर मेडिकल कॉलेज का पहला सत्र जिला अस्पताल में शुरू करने को लेकर प्रयास तेज कर दिए हैं। इसके लिए जिला अस्पताल के पार्क में नया मेडिकल ब्लॉक तैयार किया जाएगा। मेडिकल ब्लॉक तैयार करने को लेकर पीडब्ल्यूडी ने टेंडर जारी कर दिया है और कुछ दिनों में इसका काम शुरू होने की संभावना है। अब उम्मीद है कि वर्ष 2023 में मेडिकल कॉलेज का पहला सत्र शुरू हो जाए और जिलावासियों को जम्मू की तर्ज पर मेडिकल कॉलेज की सुविधा मिलने लगे।
विज्ञापन

केंद्र सरकार की ओर से वर्ष 2019 में उधमपुर मेडिकल कॉलेज को मंजूरी मिली थी और जिला प्रशासन ने इसके लिए बैली गांव में 214 कनाल जमीन भी उपलब्ध करवा दी थी। इससे पहले कि इसका काम शुरू होता, कोरोना संकट सामने आने के बाद योजना पर काम बंद करना पड़ा लेकिन 2021 में कोरोना से राहत मिलने के बाद इसको लेकर फिर से प्रयास शुरू किए गए। बैली गांव में मेडिकल कॉलेज की अपनी इमारत का काम शुरू करने को लेकर काम चल रहा है लेकिन इस स्थान पर अभी मेडिकल कॉलेज का पहला सत्र शुरू करना संभव नहीं है, इसलिए स्वास्थ्य विभाग ने निर्णय लिया है कि कॉलेज का पहला सत्र जिला अस्पताल में ही शुरू कर जिलावासियों को मेडिकल कॉलेज की सुविधा प्रदान की जाएगी। जिला अस्पताल की इमारत में इतना स्थान नहीं है कि मेडिकल कॉलेज का पहला सत्र शुरू किया जा सके, इसलिए अब जिला अस्पताल के पार्क में नए ब्लॉक का काम शुरू कर नया सत्र शुरू किया जाएगा। पार्क में इमारत के निर्माण के लिए टेंडर भी जारी किया जा चुका है। इससे अब उम्मीद है कि वर्ष 2023 में मेडिकल ब्लॉक बनने के बाद पहला सत्र शुरू कर दिया जाए। स्वास्थ्य विभाग ने नया सत्र शुरू करने को लेकर अधिसूचना भी जारी कर दी है।
इनसेट
शहर से करीब सात किलोमीटर दूर बन रही मेडिकल कॉलेज की स्थायी इमारत
शहर से करीब सात किलोमीटर दूर बैली गांव में मेडिकल कॉलेज की स्थायी इमारत का निर्माण किया जा रहा है। इसके पास ही जनरल नर्सिंग मिडवाइफरी स्कूल की इमारत भी है। इस स्थान पर पहुंचने के लिए सड़क पहले से ही तैयार है। मेडिकल कॉलेज बनने के बाद लोगों के लिए मेडिकल कॉलेज पहुंचना आसान होगा। अक्सर मरीज की हालत खराब होने के बाद उसको जीएमसी जम्मू रेफर कर दिया जाता है लेकिन मेडिकल कॉलेज बनने के बाद किसी को रेफर करने की जरूरत नहीं पड़ेगी।
विज्ञापन

इनसेट
मेडिकल कॉलेज के लिए 325 करोड़ रुपये किए हैं मंजूर
उधमपुर मेडिकल कॉलेज के लिए केंद्र सरकार ने 2019 में 325 करोड़ रुपये की राशि मंजूर कर दी है। बैली गांव में इसमें मेडिकल कॉलेज के साथ ही हॉस्टल का भी निर्माण किया जाएगा। इमारत का निर्माण दो वर्ष के अंदर किया जाना था लेकिन कोरोना के कारण यह संभव नहीं हो पाया है।
-------------------------
मेडिकल कॉलेज बैली गांव में ही बनना है लेकिन इसका पहला सत्र शुरू करने को लेकर जिला अस्पताल में प्रयास किए जा रहे हैं। इसके लिए पार्क के स्थान पर नया ब्लॉक बनाया जाएगा। अब उम्मीद है कि जल्द ही मेडिकल कॉलेज का पहला सत्र शुरू होगा और जिलावासियों को मेडिकल कॉलेज की सुविधा मिलने लगेगी।
विज्ञापन

डॉ. विजय बसनोत्रा, सीएमओ उधमपुर
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें