फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मानसिक स्वास्थ्य पर कार्यक्रम आयोजित

विज्ञापन
विज्ञापन
कटड़ा। श्री माता वैष्णो देवी कॉलेज ऑफ नर्सिंग में वीरवार को मानसिक स्वास्थ्य के लिए समग्र दृष्टिकोण विषय पर सतत नर्सिंग शिक्षा सीएनई-3 कार्यक्रम शुरू हुआ। इस दो दिवसीय कार्यक्रम में विभिन्न नर्सिंग कॉलेजों और अस्पतालों के 40 प्रतिभागी भाग ले रहे हैं। कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य नर्सिंग के सभी क्षेत्रों में अनुसंधान को बढ़ावा देना, और राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर संकाय और छात्रों की अकादमिक बातचीत को प्रोत्साहित करना है। कार्यक्रम में मेजर जनरल एस के शर्मा एवीएसएम सदस्य श्री माता वैष्णो देवी श्राइन बोर्ड मुख्यातिथि थे। मौके पर श्राइन बोर्ड के मुख्य कार्यकारी अधिकारी रमेश कुमार, कॉलेज के प्रशासक डॉ. सुनील शर्मा, कॉलेज की प्रधानाचार्या डॉ. शैला कैनी, आदि उपस्थित रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें