फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Udhampur News: 10 देशों के फूलों से महकेगा माता का दरबार, कारीगर कर रहे भव्य शृंगार

Sat, 14 Oct 2023 12:11 AM IST
जम्मू और कश्मीर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, उधमपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
- नवरात्र महोत्सव...भक्तों के स्वागत में भव्य प्रवेश द्वार बनाए, दिन-रात चल रही तैयारियां
विज्ञापन

-सजावट के लिए बाहरी राज्यों से बुलाए हैं कारीगर, देश-विदेश से उमड़ेगा श्रद्धा का सैलाब
संवाद न्यूज एजेंसी
कटड़ा। धर्मनगरी में नवरात्र महोत्सव को लेकर उत्साह है। देश-विदेश से श्रद्धालु माता वैष्णो के दरबार में नतमस्तक होंगे। स्वागत में तैयारियां चल रही हैं। करीब 10 देशों के गेंदा, चमेली, गुटा समेत कई तरह के फूलों से भवन सजाया जा रहा है।मार्गों पर भव्य प्रवेश द्वार बनाए हैं। बाहरी राज्यों के कारीगर दिन-रात तैयारियों में जुटे हैं।
15 अक्तूबर से शुरू हो रहे नवरात्र में मां के चरणों में भक्तों का सैलाब उमड़ेगा। धर्मनगरी में उनके स्वागत के लिए प्रवेश द्वार लगभग तैयार हैं। माता का भवन, चरण पादुका और अर्धकुंवारी मंदिर में देश-विदेश से मंगवाए फूल और फलों से सजावट की जा रही है। प्रमुख मार्ग पर रंग-बिरंगी लड़ियां लगाई जा रही हैं। इस वर्ष भी माता वैष्णो देवी भवन क्षेत्र सहित अर्धकुंवारी माता व चरण पादुका मंदिर को विदेशी फलों व फूलों से सजाया जा रहा है। सजावट के लिए बाहरी राज्य से कारीगर बुलाए गए हैं। वे दिन-रात भवन सजा रहे हैं। सजावट में विदेशी नारियल समेत अन्य फलों का भी इस्तेमाल किया जा रहा है।
विज्ञापन

इन देशों से मंगवाए गुटा, गुलाब समेत कई तरह के फूल
माता के भवन से मिली जानकारी के अनुसार भारत के अलावा इंग्लैंड, कनाडा, भूटान, नेपाल, श्रीलंका, मॉरीशस, आस्ट्रिया समेत करीब 10 देशों से गुटा, गुलाब, चमेली, गेंदा, कमल, कीवी आदि के फूल मंगवाए गए हैं। इन फूलों से माता का दरबार महक उठेगा।
विज्ञापन

रोजाना शाम निकलेगी शोभायात्रा, होंगे भेंट मुकाबले
नवरात्र महोत्सव के दौरान इस बार भी रोजाना शाम को शोभायात्रा निकलेगी। अखिल भारतीय भेंट और हास्य व्यंग्य प्रतियोगिताएं होंगी। इंटरनेशनल दंगल करवाया जाएगा। माता की कहानियां सुनाई जाएंगी। भागवत कथा होगी। स्कूली बच्चों की ओर से माता की भेंटों पर आधारित कार्यक्रम व सामाजिक संदेश प्रस्तुति महोत्सव का हिस्सा रहेगा। वहीं, कार्यक्रमों के आयोजन के लिए पंडालों का निर्माण किया जा रहा है। भेंट प्रतियोगिता के लिए योग आश्रम परिसर में भव्य पंडाल बनाया जाएगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें