फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मानव उत्थान सेवा समिति ने सीआरपीएफ जवानों संग मनाया पर्व

विज्ञापन
विज्ञापन
उधमपुर। मानव उत्थान सेवा समिति की तरफ से रविवार को दीनानगर स्थित मां राजराजेश्वरी आश्रम में कार्यक्रम का आयोजन हुआ, जिसमें रक्षाबंधन का पर्व हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। इस अवसर पर आश्रम में पहुंचे सीआरपीएफ की 187 बटालियन के जवानों को आश्रम प्रभारी महात्मा समता बाई ने रक्षा सूत्र बांध कर उनके उज्जवल भविष्य कामना करते शुभकामनाएं दीं। समता बाई ने बताया कि रक्षाबंधन हर साल श्रावण मास की पूर्णिमा के दिन मनाया जाता है। हर साल बहन अपने भाई की कलाई में विधि अनुसार राखी बांधती है और अपनी रक्षा का वचन मांगती हैं। मानव उत्थान सेवा समिति के सदयों ने जवानों को राखी बांध कर बहन की कमी को दूर करने का प्रयास किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें