रामनगर। घोरड़ी इलाके से शुक्रवार को 50 वर्षीय एक बुजुर्ग के लापता होने का मामला सामने आया है। व्यक्ति की पहचान सुभाष चंद्र के रूप में हुई है। लापता व्यक्ति के पुत्र काका राम ने बताया 26 जून को उनके पिता उधमपुर के लिए रवाना हुए थे लेकिन देर शाम तक घर वापस नहीं आए। उनको ढूंढने का प्रयास कई जगह किया लेकिन वह कहीं नहीं मिले। घोरड़ी पुलिस चौकी में शिकायत दर्ज करवाई है। संवाद