कटड़ा। रियासी पुलिस ने नशा तस्करी के आरोप में एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया है। आरोपी के पास से हेरोइन बरामद हुई है। पुलिस ने एएफआईआर दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस के अनुसार बलनी नाका पर कटड़ा थाना की टीम ने उक्त व्यक्ति को जांच के लिए रोका। इस दौरान उसके पास से लगभग 2.8 ग्राम हेरोइन बरामद हुई। आरोपी की पहचान सुनील शर्मा निवासी अगार जित्तो, जिला रियासी के रूप में हुई। संवाद