मजालता। पुलिस ने एक व्यक्ति को शुक्रवार को गिरफ्तार कर उससे पांच ग्राम हेरोइन बरामद की। आरोपी शुभम सिंह निवासी धेम्मा, तहसील मजालता, जिला उधमपुर के खिलाफ थाना मजालता में मामला दर्ज किया गया है। जानकारी के मुताबिक पुलिस दल ने मजालता मोड़ के पास नियमित गश्त के दौरान एक व्यक्ति को संदिग्ध परिस्थितियों में रोका। तलाशी लेने पर उससे हेरोइन बरामद हुई। उसे मौके पर ही गिरफ्तार कर लिया गया। संवाद