उधमपुर। जिला लीगल सर्विसेस अथाॅरिटी की टीम ने वीरवार को आंगनबाड़ी केंद्र मगेनी जिब में जागरूकता कार्यक्रम करवाया। इसमें बाल विवाह की रोकथाम और विश्व जल दिवस के उपलक्ष्य में लोगों को जागरूक किया गया। पब्लिक लीगल वाॅलंटियर्स ने बाल विवाह के दुष्परिणामों और जल संरक्षण के महत्व पर प्रकाश डाला। प्रतिभागियों को बाल विवाह के विरुद्ध कानूनी प्रावधानों और सतत जल प्रबंधन को बढ़ावा देने के तरीकों के बारे में जानकारी दी गई। संवाद