उधमपुर। स्वास्थ्य विभाग ने हाउसिंग कॉलोनी, गंगेड़ा, दलाह क्षेत्र में लोगों को डेंगू व मलेरिया से बचाव के लिए जागरूक किया गया। विभाग द्वारा बनाई गई टीम ने स्वच्छता पर खास ध्यान देने को कहा। इस मौके पर कॉलोनी के पार्कों में लोगों से घास व झाड़ियां न उगने देने को कहा। उन्होंने कहा कि जिस तरह से हम घरों में साफ सफाई रखते हैं, वैसे ही पार्कों में भी स्वच्छता रखनी पड़ेगी। टीम ने लोगों को अपने रिश्तेदार व आसपास रहने वाले लोगों को भी डेंगू व मलेरिया से बचाव के लिए सावधानियां बरतने को कहा। संवाद