फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Udhampur News: अनियंत्रित बाइक पैराफिट से टकराई, चालक गंभीर

विज्ञापन
विज्ञापन
उधमपुर। जम्मू-श्रीनगर राष्ट्रीय राजमार्ग पर मांड क्षेत्र में हुए हादसे में मोटरसाइकिल सवार गंभीर रूप से घायल हो गया। उसकी पहचान विजय कुमार निवासी कटड़ा हुई है। वह मोटरसाइकिल पर जम्मू से उधमपुर आ रहा था। जब मांड के पास पहुंचा तो अचानक संतुलन बिगड़ गया। तेज रफ्तार होने के कारण मोटरसाइकिल अनियंत्रित होकर सड़क किनारे पैराफिट से जा टकराया। टक्कर इतनी जोरदार थी कि चालक गंभीर रूप से घायल हो गया। हादसे के तुरंत बाद लोगों के सहयोग से राहत कार्य शुरू कर घायल को जीएमसी पहुंचाया गया जहां इलाज चल रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें