फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Udhampur News: नवरात्र आज से, देसी-विदेशी फूलों और रंगबिरंगी लाइटों से सज गया मां वैष्णो का दरबार

विज्ञापन
विज्ञापन
कटड़ा। नवरात्र पर मां वैष्णो देवी का भवन देसी और विदेशी फूलों व रगबिरंगी लाइटों से सज गया है। भवन में नवरात्र के पहले दिन मंगलवार से शत चंडी महायज्ञ होगा। श्री माता वैष्णो देवी श्राइन बोर्ड ने भवन परिसर में होने वाले महायज्ञ की तैयारियां कर ली हैं। इस महायज्ञ में विद्वान पंडित हवन और पूजा लगातार करेंगे। इसमें श्रद्धालु भी आखिरी नवरात्र में पूर्णाहुति देंगे।
विज्ञापन

वहीं, नवरात्र पर श्रद्धालुओं के स्वागत के लिए धर्मनगरी तैयार है। यहां विभिन्न मार्गों पर स्वागत द्वार बनाए गए हैं। विभिन्न स्थानों पर प्राकृतिक फूलों से सजावट का कार्य आखिरी चरण पर है। दुर्गा पूजा के लिए पंडाल की स्थापना कर दी गई है। दुर्गा पूजा समिति ढोल नगाड़ों और बैंड बाजे के साथ भूमिका मंदिर से लाई गई ज्योति पंडाल में प्रज्ज्वलित करेगी। पंडाल में मां वैष्णो, मां काली और मां सरस्वती सहित गणेश की मूर्तियां स्थापित की जाएंगी। इनकी नौ दिन पूजा अर्चना के साथ ही सुबह शाम आरती होगी। वहीं इस मौके पर दुर्गा पूजा समिति के सदस्य दीपक परोच, विनय हीरा, शंकर डोगरा, राजू पराशर सहित अन्य सदस्य नौ दिन पंडाल में मौजूद रहेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें