कटड़ा। पूर्व क्रिकेटर एवं कांग्रेस नेता नवजोत सिंह सिद्घू ने रविवार को मां वैष्णो के दरबार में हाजिरी लगा कर आशीर्वाद प्राप्त किया।
वह दोपहर करीब डेढ़ बजे चॉपर से भवन पहुंचे। इसके बाद रविवार शाम की दिव्य आरती में हिस्सा लेकर मां वैष्णो देवी का आशीर्वाद प्राप्त किया। रात को उनका भवन में ही रुकने का कार्यक्रम है और सोमवार सुबह की अटका आरती में शामिल होंगे।