फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Udhampur News: 14 मार्च को लगेगी लोक अदालत, आपसी सहमति से सुलझाएं मामले

विज्ञापन
विज्ञापन
उधमपुर। जिला न्यायालय परिसर के सम्मेलन कक्ष में प्रथम राष्ट्रीय लोक अदालत पर चर्चा के लिए बुधवार को बैठक हुई। इस दौरान फैसला लिया गया कि 14 मार्च को लोक अदालत लगाई जाएगी। बैठक की अध्यक्षता प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश कल्पना रेवो, अतिरिक्त जिला एवं सत्र न्यायाधीश यशपाल शर्मा और उप न्यायाधीश व डीएलएसए सचिव सुमित शर्मा ने की। इस दौरान लंबित मामलों की समीक्षा और कुशल विवाद समाधान के लिए रणनीतियों पर विचार-विमर्श किया गया। मध्यस्थता 2.0 अभियान पर भी प्रकाश डाला गया, जिसमें मामलों के निपटारे में तेजी लाने और सौहार्दपूर्ण समाधान को बढ़ावा देने की क्षमता पर बल दिया गया। यहां विभिन्न बैंकों के शाखा प्रबंधक, अधिवक्ता, बीमा कंपनियां और उनके प्रतिनिधि उपस्थित थे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें