चिनैनी। क्षेत्र में लोहड़ी के पावन अवसर पर बच्चों ने अपनी टोलियां बनाकर घरों तथा दुकानों पर जाकर लोहड़ी मांगी। मंगलवार सुबह से ही बच्चे अलग-अलग किस्म के छज्जे लेकर अपने मित्रों संग लोहड़ी मांगने के लिए आ रहे थे, किसी के हाथ में ढोल थे, तो किसी ने छज्जे उठाए हुए थे जबकि कोई हिरण बनकर गाना तथा डांस करके लोहड़ी मांग रहा था । बच्चों द्वारा दुकानों पर जाकर लोहड़ी मांगी गई तो कई घरों में भी पहुंच कर लोहड़ी पर्व के मौके पर बधाइयां मांग रहे थे। लोग खुशी-खुशी बच्चों को पैसे तथा अन्य सामान दे रहे थे और बच्चे भी लोगों से खुशी-खुशी पैसे ले रहे थे । बच्चों में काफी उत्साह था और कई बच्चे एक दूसरे के छज्जे देख रहे थे और कह भी रहे थे कि सबसे बढ़िया छज्जा मेरा है। संवाद