फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आज बिहार रवाना होंगे छह हजार श्रमिक

विज्ञापन
विज्ञापन
कटड़ा। लॉकडाउन के चलते प्रदेश में फंसे प्रवासी श्रमिकों की ट्रेनों के जरिये घर वापसी जारी है। 26 मई को रेलवे स्टेशन से तीन श्रमिक ट्रेनें दोपहर एक बजे, शाम चार बजे और देरशाम सात बजे बिहार के लिए रवाना होंगी। इनमें जम्मू संभाग में विभिन्न जिलों के करीब छह हजार प्रवासी श्रमिकों को रवाना किया जाएगा। इसके लिए राज्य प्रशासन के साथ ही जिला प्रशासन और रेलवे ने तैयारियां पूर्ण कर ली हैं। जम्मू संभाग के विभिन्न जिलों से बिहार के प्रवासी श्रमिकों को विशेष वाहनों में कटड़ा लाया जाएगा, जिसके बाद औपचारिकताएं पूरी कर रवाना किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें