फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शाम के समय दुकान खोलने में मिल रही छूट

विज्ञापन
विज्ञापन
चिनैनी । क्षेत्र में लांक डाउन का असर साफ साफ देखने को मिल रहा है, सुबह से शाम तक कस्बे में सन्नाटा छाया रहता है जबकि शाम के समय जरूरी सामान की दुकाने खुलने के बाद भी कस्बे में लोगों की संख्या में ज्यादा इजाफा नही होता और जरूरी सामान देने वाली खुली दुकानों पर इक्का दुक्का लोग पहुंचकर खरीददारी करते है । कस्बे में लांक डाउन के 11वे दिन भी लोग इसका पालण करते नजर आ रहे है, कस्बे के मुख्य चैक पर सीआरपीएफ, चिनैनी पुलिस व आईटीबीपी के जबान मुस्तैदी से तैनात रहे तो वही सुद्धमहादेव चैक, दोमेल चैक पर भी कंटीली तार बिछाई गई थी जहां पर कर्मी तैनात रहे और जो भी आ जा रहा था उनसे पूछताछ कर रहे थे । बता दे कि चिनैनी क्षेत्र में लांक डाउन का असर अभी तक देखने को मिला है और लोग भी कोरोना वायरस के चलते घरों से बाहर नही निकल रहे है । उधर प्रधानमंत्री द्धारा रविवार रात नौ बजे नौ मिनट तक लाईटे बंद करने की बात पर कई लोग तैयारियां भी कर चुके है, कईओं द्धारा मोमबत्ती खरीदी गई तो कुछ लोग दीया जलाकर प्रधानमंत्री की बात का पालण करना चाहते है जबकि कुछ मोबाईल लाईट जलाकर इसका पालण करने की तैयारियों में है ।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें