फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शराब की दुकान हजारों की नकदी चोरी

विज्ञापन
विज्ञापन
उधमपुर। चोरों ने बीती रात सलाथिया चौक पर स्थित खय्याम वाइन शॉप को निशाना बनाया है। इस दौरान चोर गल्ले से 15 हजार रुपये उड़ाने में कामयाब रहे हैं।
विज्ञापन

दुकान में काम करने वाले देवेंद्र गुप्ता ने बताया कि सुबह जब दुकान खोलने पहुंचे तब ताले टूटे हुए थे। इसके बाद दुकान के बाहर लगे सीसीटीवी फुटेज जांचने के बाद चोरी की जानकारी मिली। अंदर स्टाक लगभग पूरा था, चोरों ने गल्ले में रखे गए 15 हजार रुपये पर हाथ साफ किया है। सीसीटीवी फुटेज के अनुसार चोरों ने अलसुबह साढे़ तीन बजे वारदात को अंजाम दिया है। सूचना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने स्थिति का जायजा लिया। वहीं, मामला दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें