उधमपुर। लायंस क्लब उधमपुर की ओर से चिनैनी तहसील के सरकारी कन्या मिडिल स्कूल सेरी घंटवाल में कार्यक्रम का आयोजन कर जरूरतमंद बच्चों को जूते वितरित किए गए। क्लब के प्रधान उपकार सिंह ने बताया कि स्कूल ने उनसे संपर्क किया था कि यहां पर बहुत ही गरीब बच्चे पढ़ रहे हैं। अधिकांश बच्चों के पांव में जो जूते हैं वह फटे हुए हैं। शिक्षा विभाग इन्हें वर्दी तथा पुस्तक तो मुहैया करवाता है लेकिन जूते नहीं देता। समस्या को देखते हुए लाइंस क्लब ने बच्चों को जूते उपलब्ध करवाए हैं। इस दौरान क्लब के अरुण गंडोत्रा, विनोद गुप्ता, प्रेमचंद शर्मा, जोनल शिक्षा अधिकारी, स्कूल के हेडमास्टर एवं अध्यापक उपस्थित रहे। संवाद