उधमपुर। ब्लाॅक जगानू के सूनाल गांव में पानी की समस्या को लेकर क्षेत्रवासियों ने वीरवार को बैठक का आयोजन किया। इसमें गांव में पेश आ रही पेयजल समस्या के समाधान को लेकर विचार विमर्श किया गया। स्थानीय बोध राज, राजकुमार व अन्य ने बताया कि गांव में जल जीवन मिशन (जेजेएम) योजना पर काम चल रहा है लेकिन अभी तक लोगों के घरों में पानी नहीं पहुंचा है। हर साल गर्मी के मौसम में गांववालों को जल समस्या का सामना करना पड़ता है। इस बार उम्मीद थी कि जेजेएम योजना के तहत पेयजल की समस्या का समाधान हो जाएगा लेकिन इस बार भी परेशानी झेलनी पड़ रही है। ग्रामीणों ने प्रशासन से अपील कि है कि जल्द से जल्द यहां पानी की समस्या का समाधान किया जाए।