चिनैनी के अप्पर मादा में घायल हुआ बालक:- संवाद
- फोटो : UDHAMPUR
चिनैैनी। पंचायत अपर मादा में सोमवार को रीछ के हमले से एक किशोर घायल हो गया है। उसके ताऊ हसन दीन ने बताया कि मोहम्मद आरिफ (13) पुत्र राज अली निवासी अपर मादा घर के निकट मवेशी चरा रहा था। अचानक रीछ आ गया और उसने बालक पर हमला कर दिया। जब किशोर मदद के लिए चिल्लाया, तो आसपास के लोग तुरंत डंडे लेकर लपके। लोगों को आता देख रीछ वहां से भाग निकला। इस दौरान घायल हुए बालक को प्राथमिक उपचार के लिए पीएचसी मादा ले जाया गया। वहां से उसे जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया है। संवाद