चिनैनी। हायर सेकेंडरी स्कूल के मैदान में लीजेंड लीग क्रिकेट प्रतियोगिता के शनिवार को सेमीफाइनल मुकाबले होने थे लेकिन बारिश के कारण स्थगित कर दिए गए। आयोजक सनी ने बताया कि ट्रिपल सी और बश्ट टीम के बीच मुकाबला था। अचानक मौसम बदल गया और एकदम तेज बारिश शुरू हो गई जिसके चलते सेमीफाइनल स्थगित कर दिया गया है। रविवार को मौसम साफ रहा तो मुकाबला करवाया जाएगा। संवाद