फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पस्सी गिरने से बंद हुआ लांदर रोड दूसरे दिन भी नहीं हो सका बहाल

विज्ञापन
उधमपुर: लंदन पंचारी रोड में भी पसी गिरने से रोड हुआ बंद. - फोटो : UDHAMPUR
विज्ञापन
उधमुपर/पंचैरी। रुक रुक कर हो रही बारिश के चलते लांदर रोड पर पस्सी गिरने से रविवार को बंद हुई वाहनों की आवाजाही सोमवार को भी बहाल नहीं हो पाई। पस्सी हटाने का काम लगातार दिन भर जारी रहा लेकिन, शाम तक इसे पूरी तरह हटाने में कामयाबी नहीं मिल पाई।
विज्ञापन

लांदर मार्ग बंद होने से मुख्य रूप से बदौता, सदौता, गलियोत, धनौता पंचातयों का जिला मुख्यालय व अन्य इलाकों से संपर्क कट गया है। जानकारी के मुताबिक पहाड़ से रुक रुक कर पस्सी गिरने का सिलसिला लगातार जारी है। इससे आसपास के घरों के गिरने का भी खतरा पैदा हो गया है। जिसके चलते एहतियात के तौर पर प्रशासन ने कुछ घरों को भी खाली करवा दिया है।
स्थानीय लोगों का कहना है कि बारिश से पूरा पहाड़ दरकने लगा है। इससे पूरे पहाड़ के गिरने या धंसने का खतरा बन गया है। उन्होंने कहा कि साल 2014 में भी पंचैरी तहसील के सद्दल गांव में पूरा पहाड़ धंस गया था, जिसके नीचे पूरा गांव दब गया था, और 50 के आसपास लोगों की मौत हो गई थी। इसलिए, प्रशासन ने एहतियात के तौर पर पस्सी वाले इलाके के आसपास तीन से चार घरों को खाली करवा दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें