कोरोना वायरस के चलते अंताल बिरादरी की मेल इस बार नही होगी आयोजित । चिनैनी रोहित गुप्ताः16-04-2020ः- कोरोना वायरस के चलते बैसाखाी के पहले रविवार को लगने वाली अंताल बिरादरी की मेल इस बार आयोजित नही होगी । कस्बे में आयोजित एक बैठक अंताल बिरादरी के प्रधान शमशेर चंद अंताल के नेतृत्व में हुई जिसमें निणर्य लिया गया कि इस बार कोरोना वायरस के चलते बिरादरी की मेल नही हो पाएगी । बैठक में कहा गया कि कस्बे के जलांधरा माता मंदिर में लगने वाली मेल रविवार को आयोजित होनी थी लेकिन इस बार कमेटी के दो तीन सदस्य ही कुल देवी के मंदिर में पहुंचकर पूजा अचर्ना करेगें । वही विभिन्न जगहों से आने वाले बिरादरी के सदस्यों से अग्राह किया गया कि इस बार लगने वाली बार्षिक मेल आयोजित नही की जाएगी । बैठक में पुरषोतम चंद अंताल, संत कुमार अंताल, बलबाल चंद अंताल, पूर्ण चंद अंताल, बलबीर चंद अंताल, बलबान चंद, बिशन चंद, मंदीप चंद तथा अन्य मौजूद रहे ।