संवाद न्यूज एजेंसी
रामनगर। चौंतरा माता प्रबंधक कमेटी की बैठक सोमवार को हुई जिसमें सर्वसम्मति से कुलवंत सिंह संब्याल को दूसरी बार प्रधान चुना गया। कमेटी के सभी सदस्यों ने बैठक में हिस्सा लिया। उन्होंने बताया समिति का कार्यकाल अप्रैल में समाप्त होने वाला था। नवनियुक्त प्रधान की घोषणा के लिए ही बैठक का आयोजन किया गया। सभी सदस्यों की सहमति से के साथ एक बार फिर ब्लॉक परलीधार के कुलवंत सिंह संब्याल को तीन वर्ष के लिए प्रधान की जिम्मेदारी सौंपी गई। नवनियुक्त प्रधान ने कहा कि वह सदस्यों का दिल से धन्यवाद करते हैं जिन्होंने उन्हें इस योग्य समझा और दूसरी बार भी प्रधान के रूप में सेवा करने का मौका दिया। बैठक में मदन लाल शर्मा, जसपाल गुप्ता, कुलबीर सिंह व अन्य कमेटी सदस्य मौजूद थे।