फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Udhampur News: स्वतंत्रता दिवस समारोह में आकर्षण का केंद्र रहेगा कुड नृत्य

Sat, 10 Aug 2024 07:27 AM IST
जम्मू और कश्मीर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, उधमपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
- गवर्नमेंट गर्ल्स हायर सेकेंडरी स्कूल की छात्राओं ने मिनी स्टेडियम में किया अभ्यास
विज्ञापन

उधमपुर। स्वतंत्रता दिवस समारोह की तैयारियों को लेकर जहां डिग्री कालेज के मैदान में परेड रिहर्सल जारी है, वहीं सांस्कृतिक कार्यक्रमों को लेकर स्कूलों की तरफ से भी अभ्यास किया जा रहा है। गवर्नमेंट गर्ल्स हायर सेकेंडरी स्कूल उधमपुर की छात्राओं ने शुक्रवार को शहर के मिनी स्टेडियम में कुड नृत्य का अभ्यास किया। इसमें करीब 100 से अधिक छात्राएं भाग ले रही हैं। प्रशिक्षकों ने कहा कि इस बार स्वतंत्रता दिवस समारोह में लोक नृत्य पर आधारित सांस्कृतिक कार्यक्रम थीम है। इसी को लेकर हम तैयारी कर रहे हैं। यह डुग्गर संस्कृति का प्रमुख नृत्य है और प्रदेश भर में काफी लोकप्रिय है। इसकी तैयारी को लेकर विशेष तौर पर ढोल वादक बुलाए गए हैं। स्वतंत्रता दिवस समारोह में इस बार यह कुड नृत्य खास आकर्षण का केंद्र रहेगा। संवाद
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें