चिनैनी। चिनैनी ब्लॉक में स्वास्थ्य विभाग की ओर से कोविड जांच एवं टीकाकरण प्रक्रिया जारी है। वीरवार को सीएचसी में बीएमओ के निर्देश पर लैब तकनीशियन गोहर सदीक, एनसीडी काउंसलर अरविंद माथुर आदि की टीम ने 51 लोगाें के कोविड टेस्ट किए, जिनमें से सभी की रिपोर्ट निगेटिव आई है। इसके अलावा नगुलता, कुद, चिनैनी सहित अन्य स्थानों पर कोविड वैक्सीन लगाई गई। इसमें 18 से 44 साल आयु वर्ग और 45 साल से अधिक आयू वर्ग के लोगों का टीकाकरण किया गया है।