किश्तवाड़। चिशोती गांव में बादल फटने से हुई तबाही के बाद माता मचैल यात्रा पर जाने वाले यात्रियों को रोक दिया गया है। जिला प्रशासन की तरफ से अभी इस यात्रा को स्थगित किया गया है। मचैल में हजारों यात्री जो रुके थे उनको वापस भेजा जा रहा है। काफी संख्या में यात्री लौट चुके हैं। हालांकि 17 अगस्त को जैन बाजार जम्मू से माता चंडी की पवित्र छड़ी व ज्वाला जी की ज्योत रवाना होगी। 18 अगस्त को पवित्र छड़ी किश्तवाड़ पहुंचेगी। सर्वशक्ति सेवक संस्था के कार्यकर्ता सेवाराम ने बताया कि पवित्र छड़ी के आने का समय तय है। यात्रा जरूर स्थगित की गई है मगर छड़ी तो समय और तय दिन के हिसाब से ही आएगी। संवाद