किश्तवाड़। लगातार बारिश के कारण चिशोती गांव में सोमवार को दूसरे दिन भी राहत और बचाव अभियान रुका रहा। एनडीआरएफ व एसडीआरएफ के कई जवानों को किश्तवाड़ और जम्मू भेज दिया गया। अन्य जवानों को गुलाबगढ़ पाडर में पहुंचाया गया है जहां उनको भोजन आदि की परेशानी नहीं होगी। दो दिन से लगातार जारी बारिश से जनजीवन अस्त-व्यस्त हो गया है। पिछले चार दिनों से आपदा स्थल पर कोई भी शव नहीं मिला है। संवाद