फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Udhampur News: किश्तवाड़ में अंडर-17 क्रिकेट टूर्नामेंट, चाैगान मैदान में रामबन ने जम्मू को हराया

विज्ञापन
विज्ञापन
किश्तवाड़। युवा सेवाएं एवं खेल विभाग किश्तवाड़ में अंतर जिला यूटी स्तरीय अंडर-17 बॉयज क्रिकेट टूर्नामेंट करा जा रहा है। लीग्स ऑफ क्लासिक्स के तहत शनिवार को विभिन्न मैदानों पर रोमांचक मुकाबले खेले गए। चौगान मैदान में जम्मू और रामबन के बीच कड़ा मुकाबला देखने को मिला। पहले बल्लेबाजी करते हुए रामबन की टीम ने 12 ओवर में 117/7 रन बनाए। जवाब में जम्मू की टीम लक्ष्य का पीछा करते हुए 26 रन से पीछे रह गई। रामबन ने जीत दर्ज की। दूसरे मुकाबले में कुपवाड़ा और पुलवामा आमने-सामने थे। कुपवाड़ा ने शानदार बल्लेबाजी करते हुए 12 ओवर में 119/2 रन बनाए। इसके जवाब में पुलवामा ने शानदार खेल का प्रदर्शन करते हुए लक्ष्य को हासिल कर लिया और 3 विकेट से जीत दर्ज की। पाडर स्पोर्ट्स स्टेडियम गुलाबगढ़ में उधमपुर और कठुआ के बीच मुकाबला खेला गया। इसमें कठुआ ने बेहतरीन ऑलराउंड प्रदर्शन करते हुए लक्ष्य का सफलतापूर्वक पीछा किया और छह विकेट से जीत हासिल की। टूर्नामेंट में 20 जिलों की टीमों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया जो खेलों के माध्यम से युवाओं को सकारात्मक दिशा देने की मजबूत पहल को दर्शाता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें