फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Udhampur News: किश्तवाड़ में निकली भगवान जगन्नाथ की शोभायात्रा

विज्ञापन
किश्तवाड़ में भगवान जगन्नाथ की शोभायात्रा में शामिल लोग। 
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

किश्तवाड़। जिला किश्तवाड़ में शुक्रवार को भगवान जगन्नाथ की शोभा यात्रा का आयोजन किया गया। सरकूट मंदिर से शोभायात्रा निकाली गई। भगवान जगन्नाथ की एक झांकी शोभायात्रा में शामिल की गई जो आकर्षण का केंद्र रही। पूरे शहर में शोभायात्रा गुजरी। इसमें सैकड़ों की संख्या में लोग भगवान जगन्नाथ के जयकारे व भजन गाते शामिल हुए। सरकूट मंदिर के महंत आचार्य रामशरण दास के नेतृत्व में इस यात्रा का आयोजन किया गया। पिछले लगभग तीन चार वर्षों से लगातार इस शोभायात्रा का आयोजन हो रहा है। इस वर्ष भारी संख्या में लोग शामिल हुए। जिला प्रशासन की तरफ से विशेष सुरक्षा व्यवस्था की गई थी। भाजपा नेता सुनील शर्मा इस यात्रा में शामिल हुए।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें