मढ़वा वाड़वन प्रभावितों से उनके गांव मार्गी पहुंचे एलओपी सुनील
किश्तवाड़। जिले के उपमंडल मढ़वा के वाड़वन तहसील के गांव मार्गी के लोगों से शनिवार को नेता प्रतिपक्ष और विधायक सुनील शर्मा ने मुलाकात की। लोगों ने चिशोती के पाडर में बादल फटने से प्रभावित परिवारों की तरह उनके पुनर्वास की उम्मीद जताई है। सुनील शर्मा पहले ही मार्गी गांव के लोगों के पुनर्वास के लिए व्यापक पैकेज का वादा कर चुके हैं। गौरतलब है कि पिछले माह 26 अगस्त को मार्गी गांव में बादल फटने से भारी नुकसान हुआ था। लोगों ने विधायक का गर्मजोशी के साथ स्वागत किया। संवाद