संवाद न्यूज एजेंसी
किश्तवाड़। शहर में जम्मू-कश्मीर की टीपी शाखा में सोमवार को अचानक जनरेटर में आग लगी जिससे पूरा जनरेटर जल गया, परंतु आसपास के दुकानों तक आग नहीं पहुंचने दी। तुरंत बचाव अभियान चलाया गया और अधिक नुकसान नहीं होने दिया। जनरेटर वैसे भी बैंक परिसर के बाहर लगा था, जिस कारण अधिक नुकसान नहीं हुआ। दमकल विभाग, रेडक्रास सदस्य व पुलिस मौके पर पहुंची जिन्होंने आग को बुझाया।