चिशोती के लोग बोले हमारे पूरे गांव को चाहिए सुरक्षित ठौर रात को आते हैं भयावह सपने, उड़ गई है
संवाद न्यूज एजेंसी
किश्तवाड़। जिला विकास परिषद (डीडीसी ) की अध्यक्ष पूजा ठाकुर ने मंगलवार को प्राकृतिक आपदा का शिकार हुए चिशोती गांव का दौरा किया। उन्होंने पीड़ित परिवारों के घर जाकर सांत्वना प्रकट की और कटड़ा के सोनू ठाकर की ओर से भेजी गई राहत सामग्री वितरित की। इस सामग्री में बिस्तर, बर्तन व राशन आदि शामिल है। उन्होंने बताया कि उपायुक्त से बात की गई है टिन की चादरें उन परिवारों को दी जाएंगी जिनके घर बह गए हैं। स्थानीय लोगों के लिए शेड आदि बनाने में भी सहायता की जाएगी। उन्होंने बताया कि राहत व बचाव अभियान में टीमें लगी हुईं हैं। भगवान से प्रार्थना है कि सभी लापता लोग मिल जाएं।