फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Udhampur News: किश्तवाड़ में पंचायत मतदाता सूची संशोधन कार्य की समीक्षा

विज्ञापन
विज्ञापन
किश्तवाड़। डीसी पंकज कुमार शर्मा के निर्देशों के तहत सहायक आयुक्त विकास मनोज कुमार ने वर्चुअल माध्यम से समीक्षा बैठक की। बैठक में ब्लॉक बोंजवाह, द्राबशाल्ला और ठाकराई के सहायक निर्वाचन पंजीकरण अधिकारी और पंचायत इलेक्टोरल बूथ अधिकारियों ने भाग लिया। बैठक के दौरान एसीडी ने वर्ष 2026 के लिए पंचायत मतदाता सूचियों के वार्षिक संशोधन कार्य की प्रगति की समीक्षा की, जिसकी अर्हता तिथि 01 अप्रैल 2026 निर्धारित की गई है। उन्होंने निर्देश दिए कि यह पूरी प्रक्रिया निष्पक्ष, पारदर्शी और समयबद्ध तरीके से राज्य निर्वाचन आयोग के दिशा-निर्देशों के अनुसार पूरी की जाए। मतदाता सूची में नामों के विलोपन, संशोधन और स्थानांतरण के दौरान पूरी सावधानी बरती जाए और निर्धारित नियमों का सख्ती से पालन किया जाए। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें