हर घर तिरंगा अभियान को लेकर ऐतिहासिक चौगान मैदान किश्तवाड़ में चलाया महा स्वच्छता अभियान।
किश्तवाड़। हर घर तिरंगा अभियान को लेकर ऐतिहासिक चौगान मैदान किश्तवाड़ में रविवार को महा स्वच्छता अभियान चलाया गया। अभियान का नेतृत्व उपायुक्त पंकज कुमार शर्मा ने किया। समें वरिष्ठ अधिकारियों, कर्मचारियों, सुरक्षा बलों, आम जनता और सफाई कर्मचारियों ने सक्रिय रूप से भाग लिया। इस सामूहिक प्रयास का उद्देश्य हर घर तिरंगा अभियान और आजादी का अमृत महोत्सव की भावना के अनुरूप स्वच्छता और सामुदायिक भागीदारी को बढ़ावा देना था। सभी ने स्वच्छता रखने शपथ ली और अभियान के संदेश पर जोर देते हुए सेल्फ़ी विद तिरंगा गतिविधि में भी भाग लिया। संवाद