ब्रायन वाड़वन में भालू के हमले में 53 वर्षीय व्यक्ति घायल
किश्तवाड़। जिले में एक भालू की ओर से ब्रायन वाड़वन इलाके में वीरवार को एक व्यक्ति पर हमला कर उसे गंभीर रूप से घायल कर दिया। ब्रायन वाड़वन निवासी अकबर लोन पर एक जंगली भालू ने हमला कर दिया। स्थानीय सूत्रों की मानें तो यह घटना उस समय हुई जब अकबर लोन एक जंगली इलाके के पास नियमित काम कर रहे थे। हमले में उन्हें चोटें आईं और उन्हें तुरंत इलाज के लिए नज़दीकी स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया। अधिकारियों को सतर्क कर दिया गया है। लोगों ने वन्यजीव विभाग से भालू को जल्द से जल्द पकड़ने की मांग की है। संवाद