फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Udhampur News: बर्फबारी से किश्तवाड़-अनंतनाग मार्ग फिर से बंद

विज्ञापन
किश्तवाड़ में सुबह के समय हुई बर्फबारी का आनंद लेते लोग।  संवाद - फोटो : kishtwad
विज्ञापन
किश्तवाड़। जिला किश्तवाड़ में लगभग तीन घंटे तक लगातार बर्फबारी होने से 3 से 4 इंच बर्फ जमा हो गई। ठंड भी काफी बढ़ गई है। वहीं एक बार फिर से किश्तवाड़-अनंतनाग-किश्तवाड़ मार्ग बंद हो गया। इस मार्ग पर दो दिन पहले ही बर्फ हटाने के बाद आवाजाही शुरू हुई थी। सिंथन टॉप पर भी फिर से बर्फ जमा हो गई है। इसे हटाने में कुछ दिन और लग सकते हैं। इस बीच लोगों ने बर्फबारी का आनंद भी उठाया। लोगों का कहना है कि बर्फबारी की बहुत जरूरत थी। अगर बर्फबारी नहीं होती, तो आगे पानी की किल्ल्त का सामना करना पड़ता। फसल भी प्रभावित होती। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें