फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Udhampur News: किश्तवाड़-अनंतनाग हाईवे एक तरफ से खोला

विज्ञापन
विज्ञापन
किश्तवाड़। किश्तवाड़-अनंतनाग राष्ट्रीय राजमार्ग लंबे समय बाद मंगलवार को एक तरफ से खोल दिया गया। भारी बर्फबारी के कारण मार्ग काफी समय से बंद था। सिनथन टाॅप पर जमा बर्फ को हटाने के बाद हाईवे खोला गया। सुबह 11 बजे से दोपहर दो बजे तक वाहनों को गुजरने की अनुमति होगी। ये हाईवे किश्तवाड़ और कश्मीर के बीच महत्वपूर्ण संपर्क प्रदान करता है। राष्ट्रीय राजमार्ग और अवसंरचना विकास निगम लिमिटेड (एनएचआईडीसीएल) के मुताबिक मंगलवार को सुबह 11 बजे से दोपहर दो बजे तक किश्तवाड़ से कश्मीर तक यातायात की अनुमति दी गई। दोपहर दो बजे के बाद वाहनों को पारना चेक पोस्ट चिनगाम पार करने की अनुमति नहीं दी जाएगी। एनएचआईडीसीएल ने कहा है कि यात्री यातायात नियमों का सख्ती से पालन करें। यात्रियों से आग्रह है कि वे अपनी यात्रा की योजना बनाने से पहले सड़क की स्थिति की जांच कर लें। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें