किश्तवाड़। जिला किश्तवाड़ में आयोजित सिनथन महोत्सव के दूसरे दिन 20 हजार से अधिक लोग पहुंचे। आज पूरे दिन वहां पर लोगों ने खूब मस्ती की। जम्मू कश्मीर से कई सेलिब्रिटी वहां पहुंचे और सांस्कृतिक कार्यक्रम में दर्शकों को झूमने पर मजबूर किया। इनमें मशहूर गायक भावना दुबे दिल्ली निवासी, संजीव शर्मा, किश्तवाड़ से सज्जाद खान डीएसपी डीएआर, आदित्य राव जम्मू से निखिल मंजोत्रा, जाहिदा तरनुम कश्मीर से, शुभम शिवा जम्मू से और वकार खान शामिल थे। इनके अलावा किश्तवाड़ आइडल का फिनाले भी आयोजित हुआ लगभग एक माह से इस प्रतियोगिता में एक हजार से अधिक गायकों ने भाग लिया था, लगभग तीन दौर के बाद कुल 7 गायक दोनों वर्गों में 18 से कम तीन और 18 से अधिक आयु के 4 लोगों को फिनाले के लिए चुना गया था, जिसमें 18 से कम आयु वर्ग में आदर्श बालनिकेतन हाई स्कूल की छात्रा व चेरजी नागेसनी निवासी ममता शान विजेता रही और 18 से अधिक आयु वर्ग में दच्छन सोंदर निवासी गांधी कृष्ण विजेता रहे। दोनों को 50-50 हजार नकद पुरस्कार से सम्मानित किया गया। सिनथन मैदान को पर्यटन स्थल पर लाने के प्रयास में इस महोत्सव का आयोजन किया गया था। इस दौरान वहां पर कई स्टाल भी लगाए गए,आज दूसरे दिन भी पैराग्लाइडिंग व अन्य कई प्रतियोगिताएं करवाई गई। आज दूसरे दिन के इस, उत्सव में डीआईजी पुलिस डोडा, रामबन और किश्तवाड़ रेंज डॉ. सुनील गुप्ता मुख्य अतिथि के रूप में रहे। उनके अलावा जिला उपायुक्त, डिप्टी डारेक्टर टूरिज्म जबार अहमद व अन्य कई अधिकारी उपस्थित रहे। गौरतलब है कि इस उत्सव में भारतीय सेना सहित अन्क विभागों ने अपनी योगदान दिया। खासबात रही कि लगभग 12 हजार फुट की ऊंचाई पर स्थित इस जगह पर मौसम ने भरपूर साथ दिया। लगभग 5 किलोमीटर के दायरे में वाहनों की कतारें लगी रही। रविवार के कारण जिला भर से लोग इस उत्सव में पहुंचे थे। एडीडीसी शाम लाल ने अंत में सभी जनता सहयोगी विभागो, सेना व मीडिया आदि का आभार प्रकट किया कहा कि उत्सव को सफल बनाने में सभी का खूब सहयोग रहा। वह भी उस स्थान पर जहां ना ही को कम्यूनिकेशन था और ना ही कोई और सुविधा थी। कुछ ही दुकाने हैं उनके अलावा स्टाल लगाने वालों का भी आभार प्रकट किया।