फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Udhampur News: किश्तवाड़ में चार दिन से बिजली-पानी ठप

Sat, 30 Aug 2025 12:17 AM IST
जम्मू और कश्मीर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, उधमपुर
विज्ञापन
किश्तवाड़
विज्ञापन
किश्तवाड़। जिले में बिजली-पानी ठप है। डोडा जिला के गढ़शु इलाके में चार दिन पहले पेड़ गिरने से टावर टूट गया है वहां टेंपरेरी खंभे लगाए जा रहे हैं। उम्मीद है कि आधी रात तक बिजली बहाल हो जाएगी। लोगों को पानी नहीं मिल पा रहा है। सब्जी की किल्लत हो रही है और कई जरूरी सामान की परेशानी हो रही है। पानी की सप्लाई टूट गई है इसे ठीक करने में कई दिन लग सकते हैं। दूसरी तरफ जगह-जगह भारी भूस्खलन के कारण सभी मार्ग भी टूटे हुए हैं। जिला के ही बाड़वान इलाके में भारी तबाही हुई है। कई घरों को नुकसान हुआ है। बादल फटने के कारण कई घरों में मलबा और पत्थर घुस गए हैं। सरकार की तरफ से अब तक बचाव व राहत अभियान नहीं चलाया जा रहा है। जिला मुख्यालय से 90 किलोमीटर दूर इस इलाके में कोई भी अधिकारी भी नहीं पहुंच पा रहा है जिससे वहां के लोगों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। संवाद

किश्तवाड़

किश्तवाड़

किश्तवाड़

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें