फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Udhampur News: देशभक्ति के जोश के साथ की फुल ड्रेस रिहर्सल

Thu, 14 Aug 2025 02:15 AM IST
जम्मू और कश्मीर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, उधमपुर
विज्ञापन
किश्तवाड़ में स्वतंत्रता दिवस से पहले देशभक्ति के जोश के साथ फुल ड्रेस रिहर्सल का आयोजन - फोटो : samvad
विज्ञापन
किश्तवाड़। स्वतंत्रता दिवस समारोह से पहले चौगान मैदान में फुल ड्रेस रिहर्सल का आयोजन किया गया। एडीसी पवन कोतवाल ने एएसपी प्रदीप सिंह के साथ राष्ट्रीय ध्वज फहराया और परेड टुकड़ियों का निरीक्षण करने के बाद सलामी ली। परेड का नेतृत्व प्रभारी डीएसपी, डीएआर अमित कुमार ने किया। मार्च पास्ट में कुल 36 टुकड़ियों ने भाग लिया जिनमें जम्मू-कश्मीर पुलिस, जेकेएपी, सीआरपीएफ, सीआईएसएफ, आईआरपी, वन सुरक्षा बल, होमगार्ड और एनसीसी सहित जिलेभर के छात्र शामिल थे। इसके अतिरिक्त, बड़ी संख्या में स्कूली बच्चों ने समारोह में लिया। इस अवसर पर एडीसी ने कहा कि स्वतंत्रता दिवस देश की आजादी के लिए दिए गए बलिदानों की याद दिलाता है। उन्होंने सभी नागरिकों से एक प्रगतिशील भारत के निर्माण के लिए एकजुट और समर्पित रहने का आग्रह किया। संवाद

किश्तवाड़ में स्वतंत्रता दिवस से पहले देशभक्ति के जोश के साथ फुल ड्रेस रिहर्सल का आयोजन- फोटो : samvad

Next
AU ऐप में पढ़ें