किश्तवाड़ । उपमंडल मड़वा के वाड़वन इलाके में मार्गी गांव में फिर से बारिश के कारण गत रात्रि बाढ़ आई। इसमें पिछले बादल फटने से थोड़ा नुकसान हुआ। रही सही कसर रात्रि को पूरी हुई। लगभग 70 घरों को भारी नुकसान हो गया है। वाड़वन के बीडीओ इरशाद अहमद वाजा का कहना है कि जिन घरों को पहले कम नुकसान हुआ उनका गत रात्रि भारी बारिश के दौरान आई बाढ़ में पूरा नुकसान हो गया है। लोगों ने अपनी जान बचाई और घरों से बाहर निकल गए। उपायुक्त ने मलबा हटाने वाली मशीनों से अभियान चलाया। इससे भारी नुकसान होने से बचाया गया। संवाद